जेएससीए अंतर संस्थानिक लीग मैच कल से चाईबासा में

Chaibasa :- झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंतर संस्थानिक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कल से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रारंभ होने जा रहा है. इस प्रतियोगिता में झारखण्ड राज्य के कुल 12 संस्थानों की टीमें भाग ले रही है. इन बारह कंपनियों को तीन ग्रुप में बांटा गया है।

इसे भी पढ़ें :- अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 : चतरा को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम सुपर डिवीजन में

ग्रुप-ए में जमशेदपुर के टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नाग मोटर्स एंव पवन अॉटो की टीमों को रखा गया है जिसके सारे मैच जमशेदपुर के टेल्को मैदान पर खेले जाएंगे. ग्रुप-बी में राँची के मेकॉन एवं सेल, बोकारो के गुरुदेव कंसट्रकशन तथा धनबाद के रैमसन डेवलपर्स शामिल हैं जिसके सारे मैच धनबाद के टाटा डीगवाडीह स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसी प्रकार ग्रुप-सी में चाईबासा के रूंगटा माइंस लिमिटेड एवं मिश्रीलाल जैन ग्रुप, चक्रधरपुर के सेरसा चक्रधरपुर तथा आदित्यपुर के आर एस बी ट्रांसमिसन को रखा गया है जिसके सारे लीग मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जाएंगे.

टी -20 फार्मेट में खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच प्रातः 8:30 बजे से 11:40 बजे तक जबकि दूसरा मैच अपराह्न 1:00 बजे से 4:10 बजे तक खेला जाएगा. चाईबासा में खेले जाने वाले मैच के तहत कल 11 जून को प्रातः 8:30 बजे से मेजबान रुंगटा माइंस लिमिटेड का मुकाबला सेरसा चक्रधरपुर से जबकि कल ही अपराह्न 1:00 बजे से मिश्रीलाल जैन ग्रुप का मुकाबला आर एस बी ट्रांसमिसन से होगा। इसी तरह 12 जून को प्रातः 8:30 बजे से रुंगटा माइंस का मुकाबला आर एस बी ट्रांसमिसन से जबकि अपराह्न 1:00 बजे से मिश्रीलाल जैन ग्रुप का मुकाबला सेरसा चक्रधरपुर से होगा। 13 जून को पूर्वाह्न खेले जाने वाले अंतिम लीग मैच में रुंगटा माइंस का मुकाबला मिश्रीलाल जैन ग्रुप से जबकि अपराह्न 1:00 बजे से सेरसा चक्रधरपुर का मुकाबला आर एस बी ट्रांसमिसन आदित्यपुर से होगा. लीग मैच की समाप्ति के बाद सभी ग्रुप में अंक तालिका में पहले स्थान पर रहनेवाली टीम सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई करेगी जिसके सारे मैच जमशेदपुर के टेल्को मैदान पर खेले जाएंगे.

जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि कल से शुरू होने वाले अंतर संस्थानिक लीग मैच के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. रनों से भरे विकेट एवं हरे आउटफील्ड पर खिलाड़ियों को एक अच्छे एवं आदर्श परिस्थिति में मैच खेलने एवं अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा. उन्होनें बताया कि मैच के लिए जे एस सी ए द्वारा नियुक्त दोनों अंपायर जमशेदपुर के अभिषेक एवं बोकारो के उमेश पाठक चाईबासा पहुँच चुके हैं. जिनके रहने की व्यवस्था होटल सैफरोन सूट में की गई है जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी चाईबासा के संदीप रॉय को सौंपी गई है.

http://टाटा-कालिंगनगर कोरिडोर के विरुद्ध पदयात्रा को कोल्हान भूमि बचाओ समिति का समर्थन, पदयात्रा में भाग ले रहे समिति के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम