आदित्यपुर: 103 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ जुगसलाई का ड्रग पेडलर आजाद अंसारी गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते मुस्लिम बस्ती से ड्रग पेडलर आजाद अंसारी उर्फ छोटका को 103 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मुस्लिम बस्ती एच रोड के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी आजाद अंसारी को पुलिस ने धर दबोचा. जिसके पास से पुलिस ने 103 पुड़िया ब्राउन शुगर ज़ब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। गठित छापामारी दल में मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार ,आरक्षी जितेंद्र चौहान ,अशोक यादव समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप