KANDRA BIKE FIRE: कांड्रा मुख्य मार्ग मोपेड में लगी आग, बाजार में मची अफरा-तफरी

कांड्रा: थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा बाजार मुख्य सड़क एचडीएफसी एटीएम के पास सड़क किनारे खड़े एक मोपेड में अचानक आग लग गई। जिससे बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

घटना शाम 7:00 बजे के आसपास की बताई जा। रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार मोपेड संख्या WB58B C3472 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे बाजार आने जाने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी फौरन कांड्रा पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बाजार से भीड़ को अलग करते हुए मोपेड में लगी आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि मोपेड से कबाड़ी लोड कर बेचा जाता है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *