Kandra Suside: कांड्रा के रघुनाथपुर में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद

सरायकेला : ज़िले के कांड्रा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में 30 वर्षीय महिला सुमित्रा सरदार ने बीती रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़ें :- Suside : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत महिला का अपने पति शिवराम सरदार के साथ एक दिन पूर्व कहासुनी हो गयी थी. जिसकी शिकायत लेकर महिला कांड्रा थाना आयी थी और अपने पति द्वारा झगड़ा करने की मौखिक शिकायत की थी. शिकायत के बाद कांगड़ा पुलिस ने महिला को साथ ले जाकर पति की तलाश की थी. लेकिन वह घर पर नहीं मिला था इधर विवाद के बाद आवेश में आकर महिला ने यह कदम उठाया थाना पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज पाया जा रहा है. बताया जाता है मृतक महिला के एक 8 वर्षीय 6 वर्षीय पुत्र भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *