कराटे प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ आयोजन, छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में दिखाया उम्दा प्रदर्शन 

Gua:- सेल गुआ महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी की अध्यक्षता में कराटे प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन गुवा क्लब में किया गया। महिला समिति के तत्वधान में प्रशिक्षण ले रहे दर्जनों छात्र छात्राओं ने आयोजित प्रतियोगिता में अपना उम्दा  प्रदर्शन दिखाया। आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों में ग्रुप ए में प्रथम काजल गुप्ता, द्वितीय विभूति कुमार तथा तृतीय विभोर चौबे रहे। ग्रुप बी में वैभव तेजस कुमार प्रथम, नेनला आलम द्वितीय तथा आयुष कुमार बिहारी तृतीय रहे। ग्रुप सी में आयुषी कुमार प्रथम एवं रीति कुमारी द्वितीय रही। ग्रुप डी में दृष्टा घोष प्रथम एवं अब्दुल्ला नाज़नीन द्वितीय रही।

सेल गुआ महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी ने उक्त अवसर पर कहा कि गुआ क्षेत्र के बच्चो को महिला समिति द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे बच्चे सशक्त होकर आत्म सुरक्षा के गुर सीख रहे हैं। इससे बच्चों में बहुत उत्साह और नया जोश देखा जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता महिला समिति के तत्वधान में ब्लैक बेल्ट डन लक्ष्मी कुमारी प्रसाद के अगुवाई में आयोजित की गई।

मौके पर सेल गुआ महिला समिति के सदस्यों में माला मंडल, सीमा प्रकाश, शालू कुमारी, गीता दास व अन्य शामिल देखें।प्रतियोगिता के आयोजन के निर्णायक मंडली में शिक्षकों की भूमिका में अनिल सिंह, संदीप कुमार एवं वारीक जी खास तौर से उपस्थित थे। सेल गुआ  मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरी महिलाओं के द्वारा आत्म रक्षा के लिए उठा जाने वाले कदम की सराहना की है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *