Kharsawan crime news: खरसावां : कमरे में फंदे पर झूल कर युवक ने की खुदकुशी, पुल के नीचे मिला शव हत्या की आशंका

खरसावां : खरसावां थाना क्षेत्र के रेंगोगोडा गांव के प्रकाश प्रधान (26) ने अपने ही कमरे में फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली.  जानकारी के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर करीब दो बजे के आस पास की है. परिजनों घटना की सूचना मिलने पर खरसावां थाना से पुलिस की टीम पहुंच कर शब को अपने कब्जे में लिया पोष्टमाटम के लिये सरायकेला भेजा. खरसावां थाना प्रभारी पिंटु कुमार महथा ने बताया कि मृतक प्रकाश प्रधान कुछ दिनों से मानसिक रुप से तनाव में रह रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायडीह पुलिया के पास मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
खरसावां सीनी मार्ग पर रायडीह पुलिया के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब  40 वर्ष के आसपास है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। इससे हत्या की आशंका जताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर खरसावां पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर अपने कब्जे में लिया। साथ ही आस पास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु स्थानीय लोगों ने शव की पहचान करने में असमर्थता जताई। खरसावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार महथा ने हत्या की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने बताया लाश एक दो दिन पुरानी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *