Kharsawan Shahid Diwas 2026: सीएम के आगमन को लेकर तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

राज्य स्तरीय ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम में सीएम, भारत सरकार के पूर्व मंत्री पहुंचेंगे

 

सरायकेला-खरसावां: आगामी 1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राज्य के सीएम, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य मंत्रियों और विधायकों के पहुंचने की संभावना है।

Adityapur NSMCH Medical College: जनवरी में होगा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर का उद्घाटन, सीएम हेमंत सोरेन से मिले चेयरमैन मदन मोहन सिंह

सीएम के आगमन से पूर्व निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लेते हुएइसी के मद्देनजर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुणायत ने संयुक्त रूप से खरसावां का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमले ने शहीद पार्क, पथ निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस और अर्जुना स्टेडियम में बन रहे अस्थायी हेलीपैड का बारीकी से मुआयना किया। उपायुक्त ने कार्यदायी एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि हेलीपैड और गेस्ट हाउस से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं।

​सुरक्षा के मोर्चे पर एसपी श्री मुकेश कुमार लुणायत ने विधि-व्यवस्था संधारण और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को असुविधा न हो और रूट लाइनिंग की व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। इसके अलावा, सभा स्थल पर समतलीकरण, पेयजल आपूर्ति, मोबाइल टॉयलेट और जूता स्टैंड जैसी बुनियादी सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

​इस मौके पर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार सहित जिला प्रशासन के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए कार्यक्रम गरिमामय और सुरक्षित हो।

http://घाटशिला उपचुनाव: सीएम हेमंत सोरेन ने महागठबंधन प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप