धनबाद : जनसुनवाई के बाद कोयलांचल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर क्या कहा मंत्री बन्ना गुप्ता ने… जाने यहां

Dhanbad :- सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे. जहां आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द ही निष्पादन के आश्वासन दिए.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद : ढोल नगाड़े के साथ प्रिंस खान और आशीष के घर कुर्की का इश्तहार चिपकाने पहुंची पुलिस

जन सुनवाई में बाजार समिति की समस्या, BBMKU यानी की कोयलांचल यूनिवर्सिटी में इंटर में नामांकन, झामडा के आश्रित को नियुक्ति, रानी बांध सड़क के पास हो रहे जल जमाव, गोविंदपुर अंचल कार्यालय में फर्जीवाड़ा चिकित्सीय व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा. वही मंत्री बना गुप्ता ने सभी की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त के नाम पत्र लिख जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए.

वहीं मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं को सुना गया है और त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश भी दिए गए. रानी बांध के पास हो रहे जल जमाव से भी बहुत जल्द लोगों को निजात मिलेगी. इस संबंध में निगम को भी निर्देशित किए गए हैं. वहीं कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस जिस तरह से कार्रवाई कर रही है आगे भी अपराधियों पर शिकंजा इसी प्रकार से कसा जाएगा.

http://धनबाद : कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड में तीन महिलाए जमीदोज, बचाव कार्य जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *