Kolhan DIG Inspection: कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने चांडिल एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए दिशा- निर्देश VIDEO

Chandil:कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बुधवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. मौके पर डीआईजी ने अभिलेखों की जांच करते हुए एसडीपीओ ,संजय सिंह को दिशा निर्देश दिए.
 अजय लिंडा, डीआईजी
कोल्हन डीआईजी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चांडिल अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे. जहां इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान इन्होने एसडीपीओ कार्यालय से संबंधित अभिलेखों की जांच करते हुए पाए गए त्रुटियों को 15 दिन के अंदर दूर किए जाने संबंधित निर्देश दिए. निरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि एसडीपीओ कार्यालय के अधिकांश अभिलेख अपडेट हैं. जबकि कुछेक मामलों में त्रुटियां हैं. जिसे अविलंब दूर करने का निर्देश एसडीपीओ को दिया गया है. ,इन्होंने बताया कि रूटीन प्रक्रिया के तहत यहां निरीक्षण किया गया है. जिसमें कांडों की समीक्षा, एसडीपीओ कार्यालय से संपादित कार्य की जानकारी प्राप्त की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम