कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह, 224 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि; गोल्ड मेडल में छात्राओं का दबदबा

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Chaibasa (चाईबासा) : कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल के विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने विधिवत दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया।

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस बार स्वर्ण पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। कुल 26 गोल्ड मेडलिस्ट में 15 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार समारोह में 39 पीएचडी उपाधियां, 132 स्नातकोत्तर (PG) डिग्रियां, 17 पीजी मेडिकल डिप्लोमा और 10 एमएड डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

Jamshedpur: 7 अगस्त को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, 1600 से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां ​

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

गोल्ड मेडल हासिल करने वाले प्रमुख टॉपर

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, बीएड सत्र 2023-25 में इशरत परवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें जीएम-26 सीट आवंटित की गई है। वहीं एमएड सत्र 2023-25 में सुभद्रा लागुरी और एमबीए सत्र 2022-24 में नीलम परवीन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

23 विषयों में ये विद्यार्थी रहे टॉपर

सत्र 2023-25 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों में विश्वविद्यालय की ओर से टॉपरों की सूची जारी की गई है।

– एंथ्रोपोलॉजी: जुरा बारीबांग्ला, लक्ष्मीमोनी मुर्मू
– बॉटनी: ज्योत्स्ना रानी जेना
– केमिस्ट्री: कृति दीपा मोहंता
– कॉमर्स: अमिला सिंकू
– इकोनॉमिक्स: बिमल बारजो
– अंग्रेजी: कुमारी प्रियंका महतो
– भूगोल: शुभदीप हलदर
– हिंदी: संजय सोलोमन
– इतिहास: वर्षा साथुआ
– होम साइंस: गुरुमनी सरदार
– हो: मादे कोराह
– कुड़माली: बालकिशोर महतो
– गणित: सरोज कुमार आदित्य
– उड़िया: सस्मिता गिरी
– दर्शन शास्त्र: शिवा पूर्ति
– राजनीति विज्ञान: सागर कुमार
– फिजिक्स: लाल मुर्मू
– मनोविज्ञान: आरती कुमारी
– संस्कृत: रूपा सिंह मुंडा
– संताली: गौरांग मुर्मू
– उर्दू: मो मिन्हाज आलम
– जूलॉजी: वजीहा खुर्शीद

क्यूआर कोड से सुरक्षित होंगी विद्यार्थियों की डिग्रियां

इस वर्ष कोल्हान विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से तैयार की गई वाटरप्रूफ और फायरप्रूफ डिग्रियां प्रदान कर रहा है। डिग्रियों को सुरक्षित और फर्जीवाड़ा रोकने के उद्देश्य से इनमें क्यूआर कोड, वॉटरमार्क और यूवी लोगो जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल की गई हैं।

डिग्री प्रमाणपत्र पर विद्यार्थी का नाम और संबंधित सत्र भी स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगा। इन तकनीकी सुरक्षा विशेषताओं से प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता की जांच करना आसान होने की उम्मीद है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मोबाइल और बैग पर रोक

दीक्षांत समारोह का निर्धारित शुभारंभ सुबह 10:30 बजे किया गया। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सभागार में पहुंचना सुबह 9 बजे से शुरू हो गया था।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभागार के अंदर मोबाइल फोन, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

दीक्षांत समारोह में उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह दिन उनके शैक्षणिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।

 

http://NIT Jamshedpur Convocation 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावियों को सौंपे गोल्ड मेडल, युवाओं को बताया ‘नेशन बिल्डर्स’ NIT जमशेदपुर के इकोसिस्टम की सराहना, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *