महिला कॉलेज, चाईबासा की छात्रा लालमती देवगम का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयन

चाईबासा।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए महिला कॉलेज, चाईबासा के भूगोल विभाग की छात्रा लालमती देवगम का चयन किया गया है। यह उपलब्धि उन्होंने कविता लेखन प्रतियोगिता में जिला एवं प्रमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर हासिल की है।

चाईबासा में रोमन कैथोलिक चर्च में हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस पर्व

लालमती देवगम ने पहले जिला स्तर पर कविता लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके पश्चात प्रमंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही प्रमंडल स्तर पर आयोजित सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला कॉलेज बी.एड. की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में महिला कॉलेज की उपलब्धियाँ:

  • युवा लोकनृत्य: सोनी एवं टीम – प्रथम स्थान

  • लोकगीत प्रतियोगिता: मुक्ता सुंडी एवं टीम – द्वितीय स्थान

  • कविता लेखन: लालमती देवगम – प्रथम स्थान

  • पेंटिंग: दीक्षा कुमारी गोप – द्वितीय स्थान

  • कविता लेखन: प्रितिका कुमारी – द्वितीय स्थान

राज्य स्तर के लिए चयनित छात्रा लालमती देवगम 26 दिसंबर 2025 को रांची के लिए रवाना हो चुकी हैं। खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन 27 दिसंबर 2025 को आड्रे हाउस, रांची में किया जाएगा।

इस अवसर पर महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीति बाला सिन्हा एवं समस्त प्राध्यापकों ने छात्राओं की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्या ने कहा कि प्रत्येक वर्ष महिला कॉलेज से छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन होना महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर सह जिला नोडल ऑफिसर डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि लालमती की कविताओं में भावनाओं, विचारों और अनुभवों का सशक्त समावेश होता है, जो लय, तुक, बिंब और आलंकारिक भाषा के माध्यम से युवा भारत की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।

भूगोल विभागाध्यक्ष मनीषा बिरुवा ने भी छात्रा को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डॉ. अंजू बाला खाखा, प्रो. डोरिस मिंज, प्रो. संगीता लकड़ा, डॉ. रूबी कुमारी, प्रो. सोना माई सुंडी, लक्ष्मी गोप, दिव्या शर्मा, सुमन कुमारी, शताब्दी दत्ता एवं स्मिता ठाकुर उपस्थित रहीं।

http://चाईबासा में रोमन कैथोलिक चर्च में हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस पर्व

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज