आवासीय विद्यालय में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक दीपक बिरुवा ने किया शिलान्यास

Chaibasa :- अनावद निधि अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम के तहत झारखंड आवासीय विद्यालय हाटगम्हरिया का चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को हुआ. मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. श्री बिरुवा ने कहा कि आवासीय विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण सुरक्षा दृष्टिकोण से अतिआवश्यक है. उन्होंने संवेदक को ससमय निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ बनाने का निर्देश दिया.

शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष बलवंत गोप, मानकी ज्योतिन बिरुवा, उपप्रमुख राजेश सिंकू, सांसद प्रतिनिधि उमेश चंद्र गागराई, गणेश कोड़ा, रूईया के मुंडा मनोज पिंगुवा, विकास गुप्ता, सुनील गुप्ता, महेंद्र पिंगुवा, टिकुन सिंकू, अर्जुन सिंकू, मंजन पिंगुवा, देवेन देवगम, रंजन गुप्ता, प्रदीप बिरुवा, डॉ मंगल हेंब्रम, रामचंद्र सिंकू, श्रीधर लागुरी आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम