Mahila College Chaibasa : मूक बधिर विद्यालय के बच्चों को समाज से प्रोत्साहन और समर्थन की आवश्यकता

Chaibasa (चाईबासा): महिला कॉलेज चाईबासा के राष्ट्रीय सेवा योजना ने मूक बधिर विद्यालय में बच्चों को आर्ट और क्राफ्ट की जानकारी दी गई. उनको पेपर फोल्डिंग कर विभिन्न आकृतियों को बनाना सिखाया. उन्होंने बच्चों को नृत्य और योगा भी सिखाया. साथ ही वहाँ के बच्चों से नृत्य भी सिखा.

इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाए गए पेंटिंग और हैंड क्राफ्ट आइटम वहाँ की संरक्षिका सावित्री जी के द्वारा दिखाए गए. इस मौके पर एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन ने कहा कि इन बच्चों में बहुत प्रतिभाएंँ है. इनको समाज से प्रोत्साहन और समर्थन की आवश्यकता है. इन बच्चों के साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए.

बी एड विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी ने कहा की चिल्ड्रेन विथ स्पेशल नीड (CWSN) बी.एड. के पाठ्यक्रम में शामिल है. यहाँ आकर वॉलेंटियर्स को इन बच्चों से मिलकर सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान की प्राप्ति हुई है.

इस विजिट में सभी वॉलंटियर्स ने बहुत कुछ सीखा और विद्यालय की संरक्षिका सावित्री, रिया और अन्य कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.एड. सेमेस्टर 1, 2 और 4 की वॉलंटियर्स ने अहम भूमिका निभाई.

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान