चाईबासा : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Chaibasa (चाईबासा) : चाईबासा परिसदन में गुरुवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति चाईबासा की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से मंत्री दीपक बिरुवा शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : दुर्गा पूजा में दिखेगा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया स्वरूप पंडाल, कमिटी के हुआ विस्तार

इसके साथ ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, नगर परिषद प्रशासक संतोषनी मुर्मू, विद्युत कार्यपालक अभियंता गौतम राणा, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, सदर अंचल अधिकारी समेत पेयजल विभाग एवं बिजली विभाग के अभियंता शामिल रहे.

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में समन्वय स्थापित कर हर्षोल्लास मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा आयोजन से संबंधित रूपरेखा तैयार करते हुए कई दिशा निर्देश दिए गए. वहीं सड़क, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति व दुरुस्त करने हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए. वहीं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से एक प्रपत्र जारी करते हुए कहा गया कि पूजा करने वाले समितियां को पूजा समिति का नाम, मोहल्ला, स्थापित वर्ष, थाना क्षेत्र, लाइसेंस धारी का नाम देना अनिवार्य है.

इसके अलावा विभिन्न पूजा समिति के पद एवं पदाधिकारी का नाम के साथ संपर्क सूत्र देना अनिवार्य बताया गया. साथ ही केंद्रीय दुर्गा पूजा कार्यकारिणी सदस्य का नाम व संपर्क सूत्र भी देना अनिवार्य बताया गया. इसके अलावा सभी पूजा समिति को प्रतिमा विसर्जन मार्ग की रूपरेखा का संक्षिप्त विवरण मांगा गया है. साथ ही प्रतिमा विसर्जन स्थल का नाम एवं पूजा समिति की समस्या संक्षिप्त में देने को कहा गया. साथ ही निर्धारित समय अनुसार प्रतिमा विसर्जन करने का भी निर्णय लिया गया.

ये रहे उपस्थित

मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम, मधुसूदन अग्रवाल, मदन मोहन दरिपा, विजय राज यादव, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष त्रिशानु राय, संजय चौबे, विकास शर्मा, राजू यादव, चंदन पांडे, महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव आशीष सिन्हा, बुलू दास, संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष नवल किशोर डे, कोषाध्यक्ष विनेश गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : http://चाईबासा : दुर्गा पूजा पर शारदा संगीतालय ने किया महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटक का मंचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान