आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 18 में पार्क और आरसीसी नाला निर्माण योजना का मेयर, डिप्टी मेयर समेत वार्ड पार्षद रंजन सिंह ने किया शिलान्यास

Adityapur :- आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में रविवार शाम दो महत्वकांक्षी जन उपयोगी योजनाओं की आधारशिला रखी गयी। इस मौक़े पर दो अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेयर विनोद श्रीवास्तव ,डिप्टी मेयर अमित सिंह समेत स्थानीय वार्ड पार्षद रंजन सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

वार्ड 18 स्थित रोड नंबर 10 और 11 के बीच शंभू नाथ सिंह के घर के पास हनुमान मंदिर मैदान के सौंदर्यीकरण समेत पार्क निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत तकरीबन 17 लाख 39 हज़ार रुपये हैं। इसके अलावा वार्ड के आर टाइप में रमन जी के घर से मनीष सिंहा के घर तक आरसीसी ड्रेन और नाला निर्माण योजना का भी शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत 10 लाख 75 हज़ार रुपए हैं। दोनों ही योजना वार्ड विकास के लिए अति महत्वकांक्षी है। इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों को वार्ड के वासियों द्वारा योजना पारित करने पर धन्यवाद दिया गया। साथ ही वार्ड से जुड़े अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रसिद्ध नारायण सिंह, शंभू नाथ सिंह, हीरा चौबे, सुपाल झा, अरविंद कुमार हीरा, कमलेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *