बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में कचरा निस्तारण व जलकर लेखा की मांग, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थायी रूप से कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वसूले जा रहे जलकर की आय–व्यय का लेखा सार्वजनिक करने तथा पंचायत भवन में हुई चोरी, आगजनी अथवा संभावित गबन से जुड़े साक्ष्य छिपाने की आशंका की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को मांग पत्र सौंपा।

बागबेड़ा कॉलोनी में पानी की आपूर्ति ठप्प होने पर राजकुमार सिंह के टैंकर से पानी बंटवाया गया

मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थायी कचरा उठाव की व्यवस्था लागू करने हेतु ग्रामसभा की तिथि निर्धारित करने के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक दर्जनों बार आवेदन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। यह मुद्दा पंचायत समिति की मासिक बैठकों में भी कई बार उठाया जा चुका है।

इसके साथ ही बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं से वसूले जा रहे जलकर की राशि का आय–व्यय विवरण अब तक पंचायत मुखिया द्वारा सार्वजनिक नहीं किए जाने पर भी चिंता जताई गई है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों में असंतोष और संदेह की स्थिति बनी हुई है।

मांग पत्र में यह भी कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में हुई चोरी और आगजनी की घटना अथवा किसी संभावित गबन से संबंधित साक्ष्य छिपाए जाने की आशंका है। इस मामले में अब तक निष्पक्ष जांच नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मामले से अवगत होने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मांग पत्र को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्थायी कचरा उठाव व्यवस्था के लिए ग्रामसभा की तिथि एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पंचायत भवन में हुई चोरी एवं आगजनी की घटना की सत्यता की जांच कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने का भरोसा भी दिलाया।

http://Jamshedpur : बागबेड़ा रजक समाज ने आषाढी पूजा कर सुख शांति की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप