आदित्यपुर में सहारा गार्डन सिटी दुर्गा पूजा पंडाल का मंत्री चम्पई ने किया उद्घाटन

Adityapur :- महाषष्ठी के शुभ अवसर पर आदित्यपुर सहारा गार्डन सिटी दुर्गा पूजा पंडाल का शनिवार को देर शाम मंत्री चम्पई ने उद्घाटन किया.

उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि 2 वर्षों तक विश्व कोरोना की चपेट में थी. आज महाशक्ति की कृपा से देश में सबकुछ सामान्य हो गया है. संसार को बचाने का काम मां दुर्गा और मां काली ने किया. समाज में भेदभाव करने वालों की मां कदापि नहीं छोड़ती है. मंत्री ने कहा शक्ति के लिए काली दुर्गा, शिक्षा के लिए सरस्वती और धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को हम मां के रूप में पूजते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष शशांक गांगुली ने किया. उन्होंने मां दुर्गा के लिए कॉलोनी में एक मंदिर का निर्माण, सहारा गार्डेन सिटी के सड़क को दुरुस्त करने की मांग मंत्री से किया.

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई, पिटोवास प्रधान के अलावा कमेटी के सचिव सचिकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ, उपाध्यक्ष पंकज पांडे, अरविंद दुबे सहायक सचिव, प्रमोद कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, मुन्ना दुबे आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम