मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Hatgamahria (West Singhbhum) — हाटगम्हारिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोचड़ा में एक मामूली घरेलू एवं पड़ोसी विवाद ने गुरुवार शाम अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दीपक नापित (पिता – राइबू नापित) ने पड़ोसी राजेंद्र कुम्हार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल से पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है।

हाटगम्हरिया : बिजली विभाग के लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने की सभा, उच्च स्तरीय शिकायत का लिया फैसला

घायल पुरुष
घायल राजेंद्र

घायल की स्थिति गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

हमले के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल राजेंद्र कुम्हार को पहले जगन्नाथपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, राजेंद्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

थाना में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन देने के बाद हाटगम्हारिया थाना में कांड संख्या 33/25 दिनांक 15 नवंबर 2025 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 नवंबर को आरोपी दीपक नापित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि हमले में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया गया है और घटना की पूरी जांच जारी है।

क्षेत्र में तनाव, पुलिस अलर्ट पर

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थानीय पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि या असामाजिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://Hatgamharia News : हाटगम्हरिया प्रखंड के रुईया व सिंदरीगौरी पंचायत में लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला