टोंटो में आपसी विवाद बना मौत की वजह, लोहे के हथौड़े से हत्या; दो गिरफ्तार

लोहे के हथौड़े से हत्या

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर गांव में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति की हथौड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चाईबासा में युवक की हत्या का खुलासा, पैसों के विवाद में रची गई साजिश; दो गिरफ्तार

घटना 2 अप्रैल 2026 की है, जब पदमपुर गांव निवासी दामू सिंह (56 वर्ष) को आपसी विवाद के दौरान लोहे के हथौड़े से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी अनीता सिंह के बयान पर टोंटो थाना में कांड संख्या 11/26 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को आरोपी परगना सिंह और कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि विवाद के दौरान उन्होंने दामू सिंह पर लोहे के हथौड़े से हमला किया था।

पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

http://Murder In Tonto : ठेका देने के बहाने बुलाकर ट्रैक्टर मालिक की हत्या, चाईबासा में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर नगर निगम

Adityapur Water Supply: आदित्यपुर: अधूरी जलापूर्ति योजना पर निगम प्रशासन सख्त, मेयर-डिप्टी मेयर ने जिंदल एजेंसी को समय सीमा में काम पूरा करने का दिया निर्देश, वन विभाग की एनओसी और बिजली बाधा दूर करने के लिए बनी रणनीति