चाईबासा : डीएवी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हुआ संपन्न

 

Chaibasa :- सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में भारत रत्न सी वी रमन की जयंती राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई। 

इसे भी पढ़े:-

Special Prayer in DAV : डीएवी में महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज की स्थापना के 150 वें वर्ष शुभारंभ पर DAV में विशेष प्रार्थना

 

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ महान वैज्ञानिक सी वी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इस अवसर पर प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा के बिना विज्ञान निरर्थक है। दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक चंद्रशेखर ने रमन प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक ओ सी दास ने विज्ञान गीत प्रस्तुत किया। विज्ञान शिक्षक राजकुमार वर्धन ने कहा कि आज बच्चों में वैज्ञानिक एदृष्टिकोण को विकसित करने की आवश्यकता है। जिससे उनकी सोच तार्किक एवं तर्कसंगत होगी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विज्ञान शिक्षकों द्वारा क्रियाकलाप आधारित वीडियो प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ शिक्षक उत्तम कुमार घोष ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शुभम पण्डा , विकास कुमार पांडे, संगीता सिंह, रवि शंकर सिन्हा ,ए के एस महापात्र, अभिजीत ,सुनीता दत्ता, मनोज कुमार, सुब्रतो दे, तनुजा प्रधान व अर्चना सहाय उपस्थित थे। मंच संचालन मनीषा सिन्हा ने किया।

http://Special Prayer in DAV : डीएवी में महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज की स्थापना के 150 वें वर्ष शुभारंभ पर DAV में विशेष प्रार्थना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम