सारंडा जंगल में नक्सली हमला : सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, तीन जवान घायल

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर ने शनिवार सुबह वीरगति प्राप्त की। यह विस्फोट जराईकेला थाना क्षेत्र के समठा इलाके में शुक्रवार शाम हुआ था।

सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। विस्फोट की चपेट में आने से इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र गागराई और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत चाईबासा से राउरकेला के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महेंद्र लश्कर ने दम तोड़ दिया। वहीं, इंस्पेक्टर और एसआई रामचंद्र गागराई का इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि विस्फोट के लिए जिम्मेदार नक्सलियों का पता लगाया जा सके।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत