झारखंड में आज से नक्सलियों का प्रतिरोध सप्ताह, 15 अक्टूबर को बंद का एलान, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Ranchi (रांची) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने झारखंड समेत कई राज्यों में 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को एकदिवसीय बंद का आह्वान किया है। इसे देखते हुए झारखंड पुलिस ने पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है।

झारखंड में अलर्ट : 8 से 14 अक्टूबर तक नक्सलियों का प्रतिरोध सप्ताह, 15 अक्टूबर को बंद का एलान

आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस

आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि माओवादियों की यह गतिविधि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में एक साथ प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा चुके हैं।

पुलिस ने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए संवेदनशील इलाकों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और सड़कों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की है। किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि पर नजर रखने के लिए गश्ती दलों को सक्रिय किया गया है।

आईजी ने आम जनता से अपील की है कि वे बंदी या अफवाहों से भयभीत न हों और अपने रोजमर्रा के कार्य सामान्य रूप से करें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय तत्पर है।

http://नक्सलियों ने शहीद सप्ताह को लेकर सारंडा के कई जगहों पर लगाए बैनर पोस्टर

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत