पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को नक्सलियों ने लगाए थे 6 किलो का IED, जवानों ने किया बरामद

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इचाहातु से इचागोड़ा जाने वाले कच्ची सड़क के आस-पास में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने एक 6 किलो का प्रेशर IED विस्फोटक लगाया गया था. जिसे सुरक्षा बलों के बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़ें :- Chaibasa : नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आने से दो ग्रामीण घायल

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ जिले में लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. इस आसूचना के संबंध में 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

अभियान के क्रम में मिला 6किलो का प्रेशर IED :- अभियान के क्रम में आज लगभग सुबह लगभग 9.45 बजे में गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम इचाहातु से इचागोड़ा जाने वाले कच्ची सड़क के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा एक 6 किलो का प्रेशर IED विस्फोटक लगाया गया था. जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें :- http://अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट 2022-23 : अनिश की घातक गेंदबाजी से पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *