सारंडा के घने जंगलों में अभियान के दौरान नक्सलियों के हथियार और कारतूस बरामद

Gua (गुआ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाई जा रही है. इस अभियान से जिला पुलिस बल को लगातार सफलताएं भी मिल रही हैं. सारंडा वन क्षेत्र स्थित 197 सीआरपीएफ बटालियन के द्वारा गुआ थाना क्षेत्र के रोवांम के तुंबाका के घने जंगलों में सेनक्सली सामानों को बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के लगाए गए IED विस्फोट में सीआरपीएफ एएसआई हुआ घायल, 5 किलो का आईईडी बरामद


नक्सलियों के हथियार और कारतूस बरामद

बरामद नक्सली सामानों में बंदूक, गोली, ग्रिरनेट, गैस सिलेंडर, खाने-पीने बनाने का सामान, गोला बारूद वह अन्य समान पुलिसिया अभियान के द्वारा मिली है.
इस अभियान में गुआ थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ पुलिस की टीम एवं सीआरपीएफ सेकंड इन कमांड अरविन्द ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार सीआरपीएफ के जवान व बटालियन शामिल थे. सारंडा वन क्षेत्र में मिली इस सफलता ने एक नई कौतूहल लोगों में मचा दी है.

इसे भी पढ़ें : http://Naxal Operation : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जवानों 6 तीर IED किया बरामद, किया नष्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदित्यपुर नगर निगम का आयोजन, अटल पार्क में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग कर लिया निरोग रहने का संकल्प