NH-33 रांची जा रही बस को 407 ने मारी टक्कर

SARAIKELA: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 बड़ामटांड़ में रांची जा रही चंचल बस को एक 407 वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं 407 भी इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ।

घटना मंगलवार सुबह की है. जानकारी प्राप्त होने पर चौका थाना पुलिस ने 407 और चंचल बस को ज़ब्त कर थाने ले आई. हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बाद में आपसी समझौता कर दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि तेज गति से आ रहे 407 वाहन ने चंचल बस के पीछे जोरदार टक्कर मारा इस घटना के बाद बस में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से गंतव्य तक पहुंचाया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *