Adityapur: वृद्ध शांति निकेतन आम सभा सहभोज आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा भगवान की सेवा तुल्य :पुरेंद्र

आदित्यपुर: वृद्ध शांति निकेतन का वार्षिक आमसभा -सहभोज का आयोजन रविवार को जय प्रकाश उद्यान में आयोजित किया गया। इस मौके पर वृद्ध शांति निकेतन के नए कार्यकारिणी का गठन अगले 3 वर्षों के लिए किया गया। जिसमें अध्यक्ष जगदीश मंडल, महासचिव निहार रंजन होर को सर्वसम्मति से चुना गया।
वृद्ध शांति निकेतन के वार्षिक आम सभा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर अतिथियों में प्रमुख रूप से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ,भाजपा एसटी मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश महाली, पिछड़ वर्ग संघर्ष मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह समेत अन्य गणमान्य शामिल हुए। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिक अभिभावक तुल्य हैं, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा भगवान की सेवा समान है। वरिष्ठ नागरिक समाज के धरोहर हैं इन्हें सम्मान पूर्वक रखना हमारी बहुमूल्य जिम्मेदारी है। युवाओं का मार्गदर्शन वरिष्ठ नागरिक ही करते हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों का सानिध्य युवाओं के लिए अति आवश्यक हो जाता है। कार्यक्रम में सदस्यों के बीच लकी ड्रॉ भी किया गया जिसमें चुने जाने पर उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन सफल बनाने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जगदीश मंडल, महासचिव निहार रंजन होर कोषाध्यक्ष बीके कुमार समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम