opium smuggler: चौका पुलिस को सफलता अफीम तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख नगद बरामद

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर अफीम की तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से पुलिस ने 700 ग्राम अफीम गदा समेत ढाई लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल संख्या JH05CU 2887 पर सवार होकर भुईयाडीह तमाड़ की ओर आ रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम के साथ बाइक सवार को NH-33 दीरलौंग रोड कटिंग के पास वाहन जांच के लिए रोका, जहां पुलिस को देखो भागने लगा. बाद में पुलिस द्वारा उसे खदेड़ कर पकड़ा गया. तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से 700 ग्राम अफीम गादा, 2 लाख 49 हज़ार नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस पूछताछ के क्रम में बाइक सवार व्यक्ति ने अपना नाम सुजीत कुमार साहू बताया ,जो जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम