
Chaibasa News : चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता
चाईबासा Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं वार्ड पार्षदों को शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर दोनों अनुमंडल कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। चाईबासा अनुमंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की


























































