पुलिस लाइन में बनेगी पीसीसी सड़क, पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों में हर्ष, विधायक दीपक बिरुवा ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Chaibasa : शहर में स्थित पुलिस लाइन परिसर में पीसीसी सड़क बनेगी। इससे पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में काफी हर्ष है। शुक्रवार को सदर विधायक दीपक बिरुवा ने इसका शिलान्यास किया.

इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास का भरोसा दिया. पुलिस कर्मियों ने भी पीसीसी सड़क का शिलान्यास होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया. बहुप्रतीक्षित सड़क को विधायक जी ने पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर व फीता काट कर शिलान्यास किया. विधायक जी ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस कर्मियों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा. कादा-कीचड़ से मुक्ति मिल जाएगी. वहीं विधायक जी ने वहां मौजूद संवेदक से कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो. निर्माण कार्य में अनियमितता नहीं बरती जाए. ससमय सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जाए.

मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको, पुलिस लाइन के परिचारी प्रवर मंसू गोप, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप ओलिवर मिंज, उपाध्यक्ष किशून मुर्मू, सचिव ताराचंद महतो, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मांझी, संयुक्त सचिव अनूप लकड़ा, मोहम्मद हजरत अंसारी, जगन्नाथ तीरिया, त्रिशानु राय, राकेश सिंह, अजय कुमार, दिकु सावैयां, संतोष सिन्हा, मथुरा चाम्पिया समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *