PLFI militants killed two mutual rivalry : PLFI उग्रवादियों ने आपसी प्रतिद्वंद्व में दो की हत्या की

पुलिस ने नदी किनारे शव के साथ हथियार व कारतूस किया बरामद

Chaibasa (चाईबासा): पश्चिमी सिंहभूम जिले के बन्दगाँव थाना क्षेत्र अन्तर्गत उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के आपसी प्रतिद्वन्द में दो की हत्या पीएलएफआई के अन्य दस्ता सदस्यों द्वारा कर दी गई.दोनों मृतकों के शव बंदगांव थाना क्षेत्र फुलझरी नदी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मृत अवस्था में पाया गया. सूचना मिलने पर चाईबासा पुलिस के द्वारा अभियान संचालित कर उसका सत्यापन किया गया.

इसे भी पढ़ें : 3 PLFI Militants Arrest : पुलिस के साथ मुठभेड़ करने वाले 3 PLFI उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद

सत्यापन के क्रम में दोंनो का शव का पहचान (1) परबेल सांडी पूर्ति पे० संतोष सांडी पूर्ति, ग्राम बारी माईलडीह, थाना- बंदगाँव, जिला- पश्चिमी सिंहभूम एवं (2) आशिक तांती उर्फ गुलटु उम्र करीब 28 वर्ष पिता- स्वा० गनेश तांती, ग्राम- मुरुमबुस, थाना- बन्दगाँव, जिला – पश्चिमी सिंहभूम के रुप में हुई.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राप्त सूचनानुसार अभी तक यह बात प्रकाश में आई है कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के आपसी प्रतिद्वन्द में इन दोनों की हत्या पीएलएफआई के अन्य दस्ता सदस्य द्वारा की गई है. उक्त दोनों मृत व्यक्तियों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी रहा है.

मृतक परबेल सांडी पूर्ति, पे० संतोष सांडी पूर्ति, ग्राम बारी माईलडीह, थाना- बंदगाँव, जिला- प० सिंहभूम का अपराधिक इतिहास :

  1. बन्दगाँव थाना काण्ड सं0-11/23, दिनांक- 27.03.23, धारा-332/384/385/414/120(B) भादवि
  2. बन्दगाँव थाना काण्ड सं0 23/23, दिनांक- 09.08.2023, धारा- 379/384/385/414/120(B) भा०द०वि०
  3. बन्दगाँव थाना काण्ड सं0-32/23, दिनांक 04.12.2023, धारा 379/384/385/414/120(B) भा0द0वि0, 25(1-B)a/25 (1-A)/26 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए०

मृतक आशिक तांती उर्फ गुलटु उम्र करीब 28 वर्ष पिता- स्व० गनेश तांती, ग्राम- मुरुमबुरा, थाना बन्दगाँव, जिला- पश्चिमी सिहभूम का अपराधिक इतिहास :

  1. बन्दगाँव थाना काण्ड सं0-28/16, दिनांक 08.12.16, धारा 323/506 भा०द० वि० एवं 3/4 डायन प्रथा प्रतिशोध अधिनियम
  2. बन्दगाँव थाना काण्ड सं0 16/22, दिनांक- 20.05.2022, धारा- 25 (1-B)a/25 (1-A)/26 आर्म्स एक्ट

बरामद सामानों का विवरण

  1. एक देशी पिस्टल मैंगजीन सहित
  2. पिस्टल का एक जिंदा गोली जिसके पेंदे पर 7.65 KF लिखा हुआ।
    03.12 बोर का 2 जिंदा गोली
    04 मोबईल 03 पीस
  3. पी०एल०एफ०आई० का लेवी रसीद
  4. एक काला रंग का पीठु बैग
  5. 402 रु0 नगद
  6. अन्य आवश्यक समाग्री

इसे भी पढ़ें : http://चाईबासा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया PLFI एरिया कमांडर लंबू