लॉटरी टिकट बेचने वाले 3 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Chakradharpur : चक्रधरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉटरी टिकट बेचने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेश शर्मा, मृणमय घोष और राकेश कुमार जयसवाल शामिल है. पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है. मामले की जानकारी देते हुए पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने बताया कि बीते दिनों पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग अवैध लॉटरी का धंधा कर रहे थे. सूचना पाकर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई और मौके से समीर तांती उर्फ शंकर को अवैध लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में समीर ने पुलिस को बताया कि वो महेश, मृणमय और राकेश के साथ मिलकर अवैध धंधा करता है.

वहीं पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली की सलीम नामक युवक वरीय अधीकारियों के नाम पर इनसे रंगदारी भी वसूल करता था. पुलिस ने सलीम के खिलाफ भी एक प्राथमिकी दर्ज की है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम