सर्च ऑपरेशन में पुलिस को मिला 5 किलो का IED, पुलिस अब तक बरामद कर चुकी है 175 IED

Chaibasa :- नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गांव इचागोड़ा से गोवई जाने वाले रास्ते से 5 किलो का एक आईईडी बरामद किया है. जिसे बीडीडीएस टीम ने बरामद कर उसी स्थान पर नष्ट कर दिया.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में 44 किलो के 11 IED पुलिस ने किया बरामद, किया विनष्ट

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. उक्त आसूचना के आलोक में 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

नक्सलियों के द्वारा लगाए गए IED बम
नक्सलियों के द्वारा लगाए गए IED बम

इसी क्रम में 27 मई 2023 से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम इचागोड़ा से गोवई जाने वाले रास्ते के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) 5 किलो का IED बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

उल्लेखनीय है कि 01.11.2022 से 8.06.2023 तक चाईबासा जिलान्तर्गत नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करने के लिए विभिन्न स्थलों पर लगाये गये कुल 175 IED एवं 26 Spike Hole को सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान संचालन के दौरान बरामद किया गया है एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान विनिष्ट किया गया.

http://बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर चल रहा था धर्मपरिवर्तन का खेल, पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *