पुलिस ने 8 किलो का एक और 5 किलो का 1 IED विस्फोटक किया बरामद, बीडीडीएस टीम ने किया नष्ट

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज पुलिस जवानों ने आईईडी बम बरामद किया है. पुलिस की बीडीडीएस टीम ने सतर्कता बरतते हुए बरामद किए गए आईईडी बम को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया.

इसे भी पढ़ें :- IED Bombs Recovered : पांचवे दिन भी पुलिस जावनों को मिली सफलता, 22 किलो के 6 आईईडी किया बरामद

बता दें कि पुलिस 27 मई 2023 से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मारादिरी से छोटा कुईड़ा के बीच जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 आईईडी (IED) 08 किलो का 1 IED विस्फोटक, 05 किलो का 1 IED विस्फोटक बरामद किया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली है. इस सूचना के आलोक में 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

बरामदगी:-
1. 08 किलो का 1 IED विस्फोटक
2. 05 किलो का 1 IED विस्फोटक

http://हिंदू बन कर नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया युवक, करा चुका है गर्भपात, पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी