सरायकेला: छात्रा के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

सरायकेला:  छात्रा के साथ दुष्कर्म और जबरन यौन शोषण के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सरायकेला थाना पर विरोध प्रदर्शन के साथ घेराव किया।
मनोज चौधरी,  नगर पंचायत उपाध्यक्ष
आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, सरायकेला प्रखंड उप प्रमुख वासुदेव महतो और छात्र नेता अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला थाना पहुँच कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि बड़ा काकड़ा निवासी युवक संजय महतो ने छात्रा के साथ कॉलेज आने के क्रम में जबरन दुष्कर्म किया ,इसके बाद छात्रा के साथ आकर्षिनी मंदिर में शादी के बहाने यौन शोषण किया और बाद में छात्रा को छोड़ कर भाग गया. इस घटना से आक्रोशित छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के अभिलंब गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *