झारखंड में सत्ता परिवर्तन की तैयारी शुरू : विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का फैसला, चुने गए विधायक दल के नेता

हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे, चंपाई सोरेन बन सकते हैं समन्वय समिति के चेयरमैन

Ranchi : झारखंड में सत्ता परिवर्तन की तैयारी शुरू हो चुकी है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य में पार्टी नीत गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी कर सकते हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सियासी हलचल तेज : इंडि गठबंधन के विधायकों की बैठक आज, सीएम चंपाई ने रद्द किये सभी कार्यक्रम, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज

उन्होंने बताया कि गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया. पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया’. चंपाई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन बन सकते हैं. मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे.

बैठक में हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी थीं मौजूद

बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं.

गिरफ्तारी के बाद 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

उच्च न्यायालय द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत दिए जाने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी के लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था.
उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

इसे भी पढ़ें : http://झारखंड सरकार मानसून सत्र में ईचा डैम को रद्द करने का प्रस्ताव लाए – बिर सिंह बुड़ीउली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम