
बैठक टुसा सरदार पब्लिक स्कूल में हुई. बैठक में विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित हो समाज महासभा, युवा महासभा, सेवानिवृत संगठन, जोहार संगठन, कोल्हान यंगर्स्टर युनिटि, भारत मुंडा समाज, उरांव समाज, संथाल समाज, एसटीएससी परिसंघ, महिला समुह सहित विभिन्न आदिवासी संगठन एवं समुदाय के संयोजक सहित 30 से ज्यादा मौजुद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आदिवासी समुदाय के अलग अलग क्षेत्र विशेष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को भी सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी के लिए बेला जेराई को जिम्मा सौंपा गया. वहीं परंपारिक संस्कृतिक नृत्य और गीत के लिए अलग अलग समाज से टीम को आमंत्रित किया गया है. इसके लिए जोहार के रमेश जेराई को जिम्मा सौंपा गया.Whatsapp Us