यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक को रेल मंत्री ने सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Jamshedpur :- अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज आर पी एफ के सहायक उप निरीक्षक को रेल मंत्री ने सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर मान बढ़ाया है.

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में रेल मंत्रालय के द्वारा आयोजित 68 वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन 15 दिसम्बर को किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे जिन्होंने टाटानगर आर पी एफ में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक अनूप लाल रजक को 23 अप्रैल 2022 को टाटानगर रेलवे स्टेशन में अपनी जान की परवाह किए बगैर एक यात्री को ट्रेन और रेलवे ट्रैक के बीच से निकालकर जान बचाया था.

उनके इस कार्य को लेकर रेल मंत्री के हाथों उन्हें सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत