Rajnagar couple suicide: राजनगर बड़ा कादल गांव में दंपत्ति ने फंखे से लटककर की आत्महत्या

सरायकेला: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कादल गांव में दंपत्ति ने गांव के ग्रामप्रधान के मकान के दूसरे मंजिल पर फंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

हालांकि ग्रामप्रधान रामकृष्ण महतो जमशेदपुर में काम करते हैं। घर में ग्रामप्रधान की बूढ़ी मां के अलावे कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामप्रधान अपने गांव आये और मुखिया के माध्यम से पुलिस को मामले की सूचनी दी गई। वहीं मौके पर शाम को थाना प्रभारी चंदन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और दरवाजा को तोड़कर अंदर कमरे से शव को उतारा गया। वहीं पुलिस  मामले को लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतकों में टूनू तांती(40) और उसकी पत्नी सोनामुनी तांती(32) शामिल हैं। दोनों के दो बेटे व एक बेटी है। बेटी की शादी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों दम्पति किसी बात को लेकर परेशान थे। दोनों सुबह को मुखिया के घर भी गए थे। वहीं स्थानीय मुखिया लखिन्द्र बेसरा की पूर्व मुखिया पत्नी सारोमुनी बेसरा ने बताया कि हां दोनों दम्पति सुबह उनके घर आये थे। वे गांव में विचार करने की बात कह रहे थे। तब हमने समझा कर उन्हें वार्ड मेम्बर और ग्रामप्रधान से मिलने की बात कही और उन्हें कहा कि शाम को गांव में विचार करेंगे।  थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामप्रधान के घर के ऊपरी मंजिल पर अंदर से दरबाजा में कुंडी लगाकर दम्पति का शव फंखे से लटका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *