Rajnagar Deadly attack on father and son: राजनगर के रानीगंज में सनकी ने पिता- पुत्र पर किया जानलेवा हमला, 7 वर्षीय पुत्र की मौत Video

सरायकेला: ज़िले के राजनगर थाना क्षेत्र के कुमारदा गांव में रानीगंज निवासी बाबुलाल मुर्मू ने आसुवा ( टोला पुयतूडीह) निवासी दीपक महतो (32 वर्ष) एवं उनके पुत्र गणेश महतो (7 वर्ष) पर अचानक सबल(लोहे के रॉड) से हमला कर दिया. जिसमें दीपक महतो का हाथ टुट गया  तथा उनका बेटा गणेश महतो के शिर में गंभीर चोंटे लगी.

इसे भी पढ़ें :- Shri Shyam Prachar Mandal Chaibasa: श्री श्याम प्रचार मंडल चाईबासा ने 51वां श्याम फागुन महोत्सव की तैयारी को लेकर की बैठक, लिए गए कई निर्णय

Video
घायल अवस्था में ही दोनों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया. ग्रामीणों ने आरोपी बाबूलाल मुर्मू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।वहीं राजनगर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए, जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक महतो ने अपने सासुरल कुमारदा गया था। वहां अपने बेटा गणेश महतो के साथ दुकान गया था।उसी समय अचानक बाबुलाल मुर्मू ने सबल(लोहे का रॉड) से हमला कर दिया. अपने बचाव में दीपक महतो ने बायां हाथ आगे कर दिया, जिससे दीपक महतो का हाथ टुट गया तथा गणेश महतो को शिर में चोटें लगी।जिन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया।जहां डॉक्टरों ने 7 वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *