बलांडिया सार्वजनिक तालाब का जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक दीपक बिरुवा ने खुदाई कर की शुरूआत

Hatgamhariya :- भूमि संरक्षण विभाग के स्वीकृति के प्रत्याशा में हाटगम्हरिया प्रखंड के बलांडिया गांव में सार्वजनिक तालाब का भूमिपूजन सोमवार को विधायक दीपक बिरुवा द्वारा किया गया. साथ ही विधायक दीपक बिरुवा द्वारा खुदाई कर तालाब खुदाई कार्य शुरू किया गया.

इसे भी पढ़ें :- Chaibasa : विधायक दीपक बिरुवा ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

बलांडिया के पूरे गांव में एक भी तालाब में पानी नहीं रहने से आमजन के साथ मवेशी जानवरों को भी काफी दिक्कत हो रही है. इस बाबत ग्रामीणों के विशेष आग्रह पर विधायक दीपक बिरुवा जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी से बात कर विशेष परिस्थिति में सार्वजनिक तालाब का जीर्णोद्धार काम शुरू किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में मानकी ज्योतिन बिरुवा, मुंडा श्याम चरण लागुरी, श्रीधर लागुरी, छोटा दीपक बिरुवा, लादुरा लागुरी, मिचराय लागुरी, महेंद्र पाट पिंगुवा, झामुमो सिंद्रीगौरी पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बिरुवा, जोटेया लागुरी समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

http://समर कैंप टेस्ट सीरीज में चाईबासा का दबदबा, किया गया पुरस्कृत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *