आदित्यपुर : आरआईटी पुलिस ने तलवारबजी और मारपीट के चार आरोपियों को भेजा जेल

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर बजरंग टोला में आपसी विवाद में तलवारबाजी और मारपीट घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल माता ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते रविवार रात इच्छापुर बजरंग टोला में रोहित मांझी उर्फ रातू मांझी के साथ आपसी रंजिश में इच्छापुर लाइन टोला के रहने वाले आरोपी युवक रवि साहू ,रोहन शाह ,कबीर मुखी, समीर भगत ने सुनियोजित तरीके से हमला किया था। जिसमें रोहित मांझी गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। उसे टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त तलवार को भी बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी के निर्देश पर गठित की गई टीम में सब इंस्पेक्टर दिनेश तिग्गा और सशस्त्र बल शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *