RJD Jharkhand State Vice President: शिक्षाविद् श्रीराम यादव पुनः बने राजद झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष

RJD ने सौंपा बड़ा दायित्व

गम्हरिया: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड ने संगठन को मजबूती देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए शिक्षाविद् श्रीराम यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़े:-Gamharia RJD Sammelan: गम्हरिया में 8 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन, नव मनोनीत प्रदेश महासचिव का हुआ अभिनंदन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने 23 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत श्री यादव को औपचारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया।गम्हरिया निवासी श्रीराम यादव लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्रीराम डिवाइन अकैडमी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें सादगीपूर्ण जीवन, साफ-सुथरी छवि और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। उनकी सामाजिक सक्रियता और शिक्षा जगत में योगदान को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद श्री यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनता की भावनाओं को प्राथमिकता देना होगा। वे मानते हैं कि एक सशक्त संगठन ही जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतर सकता है।राजद कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए यह उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व से झारखंड में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

http://Adityapur Yadav Samanvay Samiti Picnic: सांसद पप्पू यादव- आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव करेंगें यादव समन्वय समिति के वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह में शिरकत