सदर प्रखंड चाईबासा प्रज्ञा केंद्र संचालक यूनियन की बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय

Chaibasa :- तमांडबाध पंचायत भवन में आज सदर प्रखंड प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ यूनियन की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दामो बानरा की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान कई अहम निर्णय लिए गए.

इसे भी पढ़े :- 18 अप्रैल को पुराना डीसी कार्यालय के समक्ष प्रज्ञा केंद्र संचालक देगी धरना

बैठक सर्वसम्मति से कुल 3 प्रस्ताव पारित किए गये जिसमें प्रखंड के सभी वीएलई अब मई माह 30 रूपये प्रत्येक महीना जमा करेंगे. जिसका उपयोग यूनियन के विकास तथा कार्यक्रम में प्रयोग किया जाएगा. बैठक में अनुपस्थिति रहने वाले एवं संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया जायेगा. इसके अलावे कोष संग्रह के लिए दामु बानरा का चयन किया गया.

बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष वीरसिंह तापेय, जिला सचिव रोहन निषाद, मुखिया सह् वीएलई दामू बानरा, घनश्याम बिरूली, शैलेंद्र बिरूवा,रोशन पूरती,जगदीश बारी, अजय अरमान संवैया सहित VLE बैठक मे मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *