सदर थाना पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे के अंदर कार को किया बरामद, चोर धराया

Chaibasa (चाईबासा) :‌ चाईबासा आमलाटोला रोड पर स्थित सेनगुप्ता क्लीनिक के पास रहने वाले अनुप कुमार केडिया के घर के बाहर रखी मारूती सुजुकी बलेनो की कार (JH06L-0423) को चोरी हो गई थी. घटना 16 अगस्त शाम की है. इस संबंध में घटना को लेकर से संबंधित अज्ञात चोरो के विरूद्ध सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में अभियुक्त सहित चोरी किये गए कार को बरामद कर लिया.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

कार चोरी करने वाला अभियुक्त

चोरी की घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, सदर, चाईबासा की नेतृत्व में किया गया. अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के आस-पास का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की गई. जिसमे यह देखा गया की 15 अगस्त की शाम करीब 5.40 बजे एक व्यक्ति के द्वारा कार को ले जाते हुए देखा गया. गवाहों के द्वारा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में कार को लेकर जाने वाले संदिग्ध की पहचान अनुप कुमार केडिया के घर में टाईल्स का काम करने वाले मजदूर रौशन कुमार पासवान के रूप में की.

बरामद कार

संदिग्ध रौशन कुमार पासवान, उम्र करीब 19 वर्ष, चाईबासा बड़ी बाजार स्थित रानी कॉलोनी, सब्जी मंडी के पास का निवासी की निशानदेही पर उसके द्वारा इस कांड में चुराई गई मरूती सुजुकी बलेनो कार JHO6L-0423 को नीचे टोला, धोबी तालाब स्थित तालाब के मैदान से बरामद किया गया. इस दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा घटना के दिन पहना हुआ कपड़ा एवं चप्पल को भी विधिवत जप्त किया गया. अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है एवं गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : http://जमशेदपुर : चोरी के एम्पलीफायर, लैपटॉप, चार्जर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”