Saraikela Arbind Singh Bjp Joining:भाजपा में अरविंद सिंह की पुनः वापसी पार्टी को देगी मजबूती , हेमंत सोरेन के काम को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अब राज्य का करें भला नहीं तो होगा वही हाल: बाबूलाल मरांडी,

 

 

सरायकेला: झारखंड में मौजूदा भ्रष्ट सरकार ने 4 वर्षों तक राज्य को लूटने का काम किया है, जल, जंगल ,जमीन की राजनीति करने वाली पार्टी प्रमुख घोटाले के चलते आज जेल में है, अब सरायकेला जिले से मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन के लिए बड़ी चुनौती है कि भ्रष्ट काम करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें, नहीं तो मुख्यमंत्री का भी वही हाल होगा. यह कहना था झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का।

 

 

बाबूलाल मरांडी मंगलवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल रिसोर्ट में भाजपा के पूर्व विधायक और कदावर नेता अरविंद सिंह के पार्टी जॉइनिंग कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, पूर्व विधायक अरविंद सिंह को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलवाने के बाद आयोजित विशाल सम्मेलन में अपने हजारों समर्थकों के साथ अरविंद सिंह ने भाजपा का दामन थामा, विशाल जन समूह का संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में रूठना ,मनाना ,मिलन ,साथ छोड़ना चलता रहता हैं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी में पुन: वापसी की है .अरविंद सिंह ने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनकर बाबूलाल मरांडी ने विकास को जो गति प्रदान की राज्य आज भी इस राह पर चल रहा है, ऐसे में दोबारा इन्हें राज्य की कमान सौपना जरूरी हो जाता है, अरविंद सिंह ने कहा कि तीन बार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का मौका जनता ने दिया ,जनता का साथ मिला। इस मुहिम को आगे बढ़ने का पुनः संकल्प लेना है, अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में जनता सर्वोपरि है, लोकतंत्र में जनता की आवाज को बुलंद करने दोबारा भाजपा का साथ मिला है, इससे पूर्व विशाल जन समूह को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, दिवंगत पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पत्नी सारथी महतो ने भी संबोधित किया।

 

हेमंत ने आदिवासी दलितो को लूटा, नाम बदलकर जमीन घोटाले में रहे शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुखिया रहे हेमंत सोरेन ने आदिवासी दलित के साथ अन्यान्य अत्याचार किया ,झारखंड को लूटने के चलते आज भी जेल की सजा काट रहे हैं, जमीन घोटाले में नाम आने के बाद प्रधानमंत्री और जांच एजेंसियों को कटघरे में खड़ा करने वाले झामुमो नेताओं को पता है कि नाम बदल बदल कर जमीन लूटने का सिलसिला जारी रखा ,बाबूलाल मरांडी ने कहा के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन चार सालों तक राज्य को लूटने वाले पदाधिकारी को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजने का काम करें.

 

आजसू- कांग्रेस छोड़ सैकड़ो लोगों ने भाजपा का दामन थामा

 

ईचागढ़ समेत सरायकेला और जमशेदपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या मे आजसू- कांग्रेस पार्टी छोड़कर कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए. जमशेदपुर आजसू महानगर से समरेश सिंह ने अपने भारी समर्थकों के साथ बाबूलाल मरांडी एवं अरविंद सिंह के समक्ष पार्टी का दामन थामा ,इस मौके पर सभी नए कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया। आयोजित सम्मेलन में भाजपा सरायकेला जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव , राजेश शुक्ला, सिमडेगा प्रभारी शैलेंद्र सिंह ,राकेश सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, अनंत राम टुडू समेत सरायकेला और जमशेदपुर भाजपा के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *