Saraikela CM hemant Soren In Gamharia: सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे गम्हरिया, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल ,कोल्हान प्रमंडल से जुटी हजारों की भीड़, चंपाई समर्थक नदारत

Saraikela (सरायकेला): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित रापचा फुटबॉल मैदान पहुंचे हैं। यहाँ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की कोल्हान प्रमंडल में शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही कोल्हान प्रमंडल की महिलाओं को मंईयां सम्मान राशि एक हजार रुपए प्रति माह मिलने लगेगी।

ये भी पढ़े: Saraikela Champai New Chapters Journey-4:चंपाई ने सरायकेला में शक्ति प्रदर्शन कर मांगा जनता से समर्थन, राजनीतिक विरोधियों को चंपाई की दो टूक देखें Video

इससे पूर्व गम्हरिया रापचा फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री उतरे मुख्यमंत्री को सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर मंच पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बिरुवा , मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी ,सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सुखराम उरांव, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार ,विधायक नीरल पूर्ति मौजूद हैं।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से 50 वर्ष की 46 लाख से अधिक महिलाओं का निबंधन हो चुका है। 96% से अधिक आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके तहत हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए की राशि यानी सालाना 12 हजार रुपए सीधे उनके खाते में देने की योजना है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन