
डायन प्रताड़ित मामले में मुखिया संगीता कुमारी के पति गौरीशंकर टूडू और अजय टुडू द्वारा 2 दिन पूर्व बुरुडीह पंचायत अंतर्गत बड़ामाड़ी के बोरोगेडा टोला निवासी 52 वर्षीय लेचा हांसदा और बेटे नोचुन हांसदा को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया. मुखिया पति गौरीशंकर टूडू ने महिला सुमी टुडू के डायन होने के शक पर इनके पति और बेटे को बुरी तरह मारा पीटा इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा गांव छोड़ने और घर जलाने की भी धमकी दी गई. घटना के 2 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने सरायकेला बीरबांस में पद्मश्री छुटनी महतो के पास आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.Whatsapp Us