Saraikela-Kharsawan District Olympic Association formed: सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

अटल पार्क में सम्पन्न हुआ चुनाव, मनमोहन सिंह को सौंपी गई कमान

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सह चुनाव रविवार को अटल पार्क में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसकी देखरेख झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दुबे, झारखंड वॉलीबॉल संघ के सीओ डॉ. निशिकांत पाठक और रिटर्निंग ऑफिसर लालदेव सिंह ने की।चुनाव में मनमोहन सिंह सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुने गए। अपने चयन पर उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें बेहतर मंच देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

ये भी पढ़े:- Saraikela OLYMPIC Proud Moment: आदित्यपुर निवासी झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन कोषाध्यक्ष “पेरिस ओलंपिक 2024” बॉक्सिंग पर्यवेक्षक नियुक्त, पहली बार झारखंड से ओलंपिक के लिए पर्यवेक्षक की हुई नियुक्ति

अटल पार्क में आयोजित वार्षिक आमसभा सह चुनाव

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

• संरक्षक- मनोज कुमार
• वरीय उपाध्यक्ष: राजेश साहू, मोहम्मद दिलदार अंसारी, सुमंत महांती, रवी शेखर सिंह
• उपाध्यक्ष: सुनील कुमार सिंह, आर.के. वर्मा, लक्ष्मण महतो, सोचन कुमार राणा, राज बागची, अनीता बेहरा
• सचिव: सिकंदर महतो
• सह सचिव: गणेश चंद्र महतो, नरेंद्र महतो, अरविंद कुमार शर्मा, बेबी महतो, दिलीप गुप्ता, अमितेश अमर, अमित आर. मोदक, भीष्मदेव सिंह
• कोषाध्यक्ष: बिष्णु नारायण सिंह
• कार्यकारी सदस्य: कर्मु मंडल, चंदन कुमार, सुजीत रजक, बलराम टांटी, विष्णु उरांव, शोभा महतो, स्वप्न कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मण सरदार, गणेश चौबे, पिनाकी रंजन
• प्लानिंग कमेटी चेयरमैन: अखिलेश्वर प्रसाद।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। नई कार्यकारिणी ने जिले में खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

http://Saraikela Jharkhand Boxing Association AGM: झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की 6वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, आरके सिन्हा बने अध्यक्ष