Saraikela Late Night Jail Raid:सरायकेला मंडल कारा में पुलिस -प्रशासन का औचक छापा ,मचा हड़कंप

Saraikela: सरायकेला मंडल कारा (जेल) में रविवार देर रात जिला प्रशासन द्वारा औचक छापेमारी की गई है। औचक छापेमारी करने से जेल में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े:- Seraikela Jail District Judge surprise inspection:डिस्ट्रिक्ट जज, सीजेएम ने सरायकेला जेल में किया औचक निरीक्षण

फ़ाइल फ़ोटो

बताया जाता है कि सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के साथ जिला पुलिस द्वारा रविवार देर रात मंडल कारा में छापेमारी की गई. जिसमे सरायकेला एसडीओ, जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी छापामारी करने पहुंचे। जहां मंडल कारा के भीतर घंटे भर अधिक जांच की गई। सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रूटिंग प्रक्रिया के तहत मंडल कारा मे छापेमारी की गई है। हालांकि छापामारी के दौरान पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *