Saraikela Loard Jagannath Rath Yatra: हजारों भक्तों ने खींचा जगन्नाथ प्रभु का रथ, जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजयमान रहा सरायकेला, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हुए शामिल

Saraikela:सरायकेला में परंपरागत रथ यात्रा का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। शुक्रवार की प्रातः से ही जगन्नाथ भक्तों का तांता सरायकेला स्थित प्राचीन जगन्नाथ श्री मंदिर में लगा रहा।

रथ यात्रा के दौरान भक्तों का हुजूम व ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार

मौके पर सभी भक्तों ने विधि विधान के साथ अपने आराध्य महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से श्री मंदिर स्थित पाकशाला रोसोशाला षाठिएपोहुटी तैयार किए गए खीर खिचड़ी का महाप्रसाद महाप्रभु श्री जगन्नाथ को चढ़ावे के पश्चात भक्तों के बीच वितरण कर सेवन कराया गया। पंचांगीय समयानुसार महाप्रभु श्री जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा और अग्रज बलभद्र की पूजा अर्चना कर उनके विग्रहों को भक्तों द्वारा गोद में उठाकर पैदल चलते हुए श्री मंदिर से बजरंग चौक पर खड़े महाप्रभु के रथ तक गाजे-बाजे के साथ लाया गया।पहले दिन की रथ यात्रा में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक चंपाई सोरेन शामिल हुए। इस दौरान चंपाई सोरेन ने रथ पर सवार होकर महाप्रभु जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र की पूजा अर्चना की, इस दौरान चंपाई सोरेन ने रथ पर से ही भक्तों के बीच प्रसाद भी बांटे जिसे पाने भक्तों में होड़ मची रही।इस मौके पर चंपाई सोरेन ने तमाम सरायकेला नगर वासियों को भगवान जगन्नाथ यात्रा पूजन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के सुख, समृद्धि के लिए कामना की।

वही उड़ीसा से आए परंपरागत कलाकारों द्वारा ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति रथ यात्रा के दौरान की गई। इस अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ के सबसे प्रिय वाद्य झांझड़ का वादन किया गया। परंपरागत वेश भुषा 20 भक्तों द्वारा रथ यात्रा के साथ झांझड़ बजाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आयोजन श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव, उपाध्यक्ष सनंद कुमार आचार्य एवं अन्य शामिल रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!